सुर्खियां

स्कूल सफाई कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान का रास्ता साफ, 2 से 3 दिनों में राशि जमा होने की उम्मीद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – जिले के स्कूल सफाई कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर 23 अक्टूबर 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर चर्चा की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने लंबित मानदेय के भुगतान के संबंध में तत्काल आदेश जारी करते हुए आगामी दो से तीन दिनों के भीतर कर्मचारियों के खातों में राशि जमा कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलाई माह में लंबित मानदेय के भुगतान के संबंध में आदेश जारी किया गया था, लेकिन विकासखंड पेंड्रा एवं मरवाही में उक्त आदेश का पालन नहीं होने के कारण संबंधित कर्मचारियों को अब तक मानदेय नहीं मिल पाया था। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर प्रांत अध्यक्ष श्री संतोष कुमार खांडेकर के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष श्री चैतराम धुर्वे, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, ब्लॉक गौरेला अध्यक्ष, ब्लॉक पेंड्रा अध्यक्ष, ब्लॉक मरवाही अध्यक्ष सहित अन्य कर्मचारी साथियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराने की मांग रखी।

चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आदेश जारी किया तथा आगामी दो से तीन दिनों के भीतर लंबित मानदेय जमा कराने की कार्रवाई करने का आश्वासन एवं निर्देश दिया।

संघ ने कर्मचारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की

संघ की ओर से जिले के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी साथियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। संघ ने कहा कि कर्मचारियों के हक एवं अधिकारों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मानदेय जमा होने के संबंध में आगे की जानकारी भी सभी कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

संघ ने सभी कर्मचारी साथियों के सहयोग और एकजुटता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!