
कोटा – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ रहे।

आज के प्रतियोगिता में कोटा विकासखंड के 51 संकुलों से प्रथम आए विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विकासखंड स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया,भाषण प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागी और चित्रकला प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागी कुल 140 प्रतिभागियों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहित जायसवाल जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा बिलासपुर,बजरंग जायसवाल मंडल अध्यक्ष कोटा, महराज सिंह नायक पूर्व मंडल अध्यक्ष,सुलेश पांडे,निलेश भार्गव मंडल महामंत्री कोटा,नंदू छत्री एल्डरमेन,चंद्रकांत अग्रवाल जिला सहसंयोजक,मोहन कोरी अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा,मनीष कौशिक अध्यक्ष युवा मोर्चा सूरज साहू जिला मंत्री युवा मोर्चा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चलचित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया पूजन पश्चात सभी अतिथियों का विभाग की ओर से पुष्प हार से स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का अभिनंदन व आभार वाचन विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे के द्वारा किया गया।

आज के विजेता रहे विद्यार्थी भाषण प्रतियोगिता कक्षा 1 से 8 प्रथमा अनिमेष साहू कुरवार,द्वितीय साईं स्मृति आचार्य डीकेपी,तृतीय शिवानी बिरको चपोरा सांत्वना पुरस्कार सिया अग्रवाल कोटा,भाषण प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 प्रथम खुशाली देवांगन रानीगांव,द्वितीय सौरभ यादव करगीकला,तृतीय रेशमा बंजारे पीपरतराई,सांत्वना मौली खोंगसरा चित्रकला प्रतियोगिता में इसी प्रकार कक्षा एक से आठ प्रथम इंद्रा करीमा खान रतनपुर,द्वितीय चंचल धुर्वे खुरदुर, तृतीय लोकेश्वरी यादव झींगटपुर सांत्वना नीलम महंत,चित्रकला कक्षा 9 से 12 लालिमा कौशिक करगीकला, गोपाल प्रसाद यादव डिकेपी शुभम कुमार शिवतराई, सांत्वना इशा प्रजापति कोटा रहे।

अतिथियों के साथ-साथ आशिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पणा लाल,प्रमोद शुक्ला विकासखंड स्त्रोत समन्वयक,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवनीत तंबोली,श्रीमती संध्या जायसवाल,श्रीमती दीपिका रोज किंडो एवं सभी विजेता विद्यालय से आए हुए प्राचार्य,संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक,प्रभारी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं,उपस्थित रहे।

आज के कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल कन्या कोटा समन्वयक राजकुमार कोरी के द्वारा किया गया।








