सुर्खियां

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर में 238 साइकिल वितरण एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न

कोटा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर में छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान एवं प्रतिभावान छात्राओं का कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मोहित जायसवाल एवं माननीय सुभाष अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष  माननीय लवकुश कश्यप ने की  एवं विशिष्ट अतिथि  के रूप मे दुर्गा कश्यप, सुनील जायसवाल,  शीतल जायसवाल रोहिणी बैस वादे, घनश्याम रात्र, ज्वाला कौशिक,  नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षद एवं एल्डर मेन एवं रियाज अहमद खोखर विधायक प्रतिनिधि रतनपुर एवम् शाला के विधायक प्रतिनिधि पुष्कांत कश्यप एवं विद्यालय परिवार पूर्व माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शाला तथा कार्यालय के समस्त स्टॉफ,शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, समस्त पार्षद  एवं aldermen, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, सम्माननीय पत्रकार एवं समस्त छात्राएँ  उपास्थि रहे।


संस्था के प्राचार्य शरण जीत बग्गा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

कार्यक्रम के प्रारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ के पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। इसी कड़ी मे विद्यालय की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जिसमे साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साइकिल से उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति उनकी नियमितता को प्रोत्साहन मिलेगा।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविन्द्र दुबे ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

संस्था के प्राचार्य शरण जीत बग्गा ने शाला की समस्याओं को मंच पर उपस्थित अतिथियों को  शिक्षक की व्यवस्था और भावना  की कमी को मांगपत्र के माध्यम से अवगत कराए l

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर के राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, मेहनत एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुश्ती एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।

मुख्य अतिथि माननीय मोहित जायसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां और विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि माननीय सुभाष अग्रवाल ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास महत्वपूर्ण होता है। राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे बढ़कर अपने विद्यालय, परिवार और रतनपुर का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय लवकुश कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और खेल दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

बोर्ड कक्षा की प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर की बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा छात्राओं की उपलब्धि को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


प्रतिभावान छात्राओं मे
कक्षा 8वीं बोर्ड — कु. खुशी दुबे (89.67%)
कक्षा 10वीं बोर्ड – कु. विदेश्वरी पाठक (94.17%)
कक्षा 12वीं (कला) — कु. शिवांगी प्रजापति (87.8%)
कक्षा 12वीं (साइंस) — कु. अनुपूर्णा कहरा (93.6%)
कक्षा 12वीं (कॉमर्स) — कु. प्रिया पटेल (94.6%)
को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


राष्ट्रीय स्तर में चयनित छात्रों का सम्मान
कु. सुभद्रा यादव — कक्षा 11वीं — कुश्ती
कु. अस्मिता गायकवाड़ — कक्षा 10वीं — कुश्ती
कु. काव्या यादव — कक्षा 9वीं — कुश्ती
कु. श्रीतू यादव — कक्षा 9वीं — कुराश
कु. दिव्या कश्यप — कक्षा 9वीं — टेबल टेनिस
इन सभी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को संस्था द्वारा स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुशीला मौर्य व्याख्याता ने किया एवं संस्था से प्रभारी प्रधान पाठक शीला रानी अग्रवाल ने  किया l

Back to top button
error: Content is protected !!