सुर्खियां

अचीवर्स पब्लिक स्कूल गतौरी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

बिलासपुर – स्पोर्ट्स टीचर अरुण दुबे ने बताया कि अचीवर्स पब्लिक स्कूल, गतौरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र दुबे, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (सेवानिवृत्त), भारतीय नौसेना एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती सालुंके, प्रेसिडेंट, रोटरी क्वीन्स बिलासपुर का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री चंद्रराज चौहान एवं प्राचार्या श्रीमती अंकिता जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के NCC कैडेट्स द्वारा शानदार एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई। कैडेट्स की कदमताल, अनुशासन और जोश ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया। परेड के दौरान कैडेट्स ने अपने अनुशासन एवं प्रशिक्षण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को जीवंत कर दिया।

मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र दुबे ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रप्रेम एवं देशसेवा की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने NCC कैडेट्स की परेड एवं अनुशासन की विशेष सराहना की।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री चंद्रराज चौहान एवं प्राचार्या श्रीमती अंकिता जायसवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
पूरे समारोह का सफल संचालन वंदना वर्मा और संध्या मैम ने किया ।
तत्पश्चात
समारोह के अंत में  पूनम बजाज ने सभी अतिथियों अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार प्रदर्शन किया । समारोह में विद्यालय के सभी सम्माननीय शिक्षकवृंद  उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!