सुर्खियां

रतनपुर स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोटा – स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इस दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनु निराला एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों, प्राचार्य, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की आजादी के लिए किए गए उनके बलिदानों को याद करते हुए देशप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शरणजीत बग्गा, समस्त शिक्षक एवं स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र दुबे, कन्हैया यादव, रोहिणी बैसवाड़े, इंदु यादव, पुष्पा तिवारी, स्वीटी शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!