
कोटा – कोटा विकासखंड में जब से बीईओ के पद पर कार्यभार संभाले हैं तब से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व बच्चों के शिक्षा के प्रति संवेदनशील श्री गोपाल कृष्णा दुबे ने आज संकुल क्लब के अंतर्गत संकुल कन्या कोटा,डीकेपी,धौराभाठा, पीपरतराई,सल्का नवागांव इन पांच संकुलों का क्लब के रूप में उनके सभी प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक,सहायक शिक्षकों का एक मोटिवेशनल कार्यशाला रखा गया जिसमें प्रथम पाली में सभी प्रधान पाठक एवं द्वितीय पाली में समस्त शिक्षकों का बैठक/कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें बीईओ के द्वारा सभी प्रधान पाठक व शिक्षकों को एक नई विजन के साथ,एक नई ऊर्जा से बच्चों के हित में काम करने के लिए प्रेरित किया गया साथ में उपस्थित कन्या कोटा प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए बच्चों की स्तर को पहचान कर उनके अनुरूप शिक्षा देने पर प्रेरित की गई आज की विशेष कार्यशाला में डीकेपी प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिखा दत्त,कन्या कोटा प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता,प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अपर्णा लाल,संकुल समन्वयक श्री हुकुमचंद पटेल,लव सिंह जौहर,आलोक सोनी,रामप्रसाद साहू,राजकुमार कोरी व क्लब के सभी प्राथमिक माध्यमिक प्रधान पाठक,शिक्षक, सहायक शिक्षक पूरे समय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य व संकुल समन्वयक कन्या कोटा का प्रमुख योगदान रहा।
