सुर्खियां

सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को कलेक्टर ने किया सम्मानित,सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी हुए पीपीओ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले सभी 9 शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को सराहा।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश – PPO जारी कर दिए गए। इससे शिक्षकों को पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। शासन की मंशा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ सभी देयक समय पर मिलें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिलेराम डाहीरे, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, ट्रेजरी अधिकारी धनेन्द्र सोनी, उपेंद्र सिंह ठाकुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरेला, आरएन चन्द्रा विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा एवं संजय वर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!