
कोटा – नगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, नई कार्यकारिणी का विस्तार करने तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने एकजुट होकर सामाजिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन में नए कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल कर उन्हें उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे, जिससे समाज की गतिविधियों का प्रभावी संचालन हो सके। साथ ही कोटा सहित ग्रामीण अंचलों के शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं का सार्वजनिक सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

समाज के वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। प्रतिभाओं का सम्मान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। बैठक में आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेश सिंह चौहान, अरुण चौहान, विकास सिंह, देवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, रंजीत पवार, रूपवंत सिंह, शैलू ठाकुर, संजय सिंह परिहार, हरेन्द्र सिंह चौहान, मुकेश मौनस, संजू चौहान, दिनेश मौनस, बलबीर सिंह राजपूत, प्रेम सोमवंशी, पुरुषोत्तम क्षत्रिय (मिंटू), अजय चौहान, प्रेमवंत सोमवंशी, विजेंद्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, अमित सिंह, शिव सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह, वासुदेव सिंह, लव सिंह, आशीष सिंह क्षत्रिय, भगत सिंह सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

