सुर्खियां

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, कोटा में 39,075 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

कोटा – विकासखंड कोटा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा से किया गया। अभियान का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी, भाजपा मंडल पदाधिकारी सुलेश पाण्डेय, पार्षद देवेंद्र कौशिक, हाशिम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिलेश गुप्ता, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) श्वेता सिंह, पर्यवेक्षक, आरएचओ, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विकासखंड कोटा में अभियान के तहत 264 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 39,075 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक टीके से वंचित न रहे।
अधिकारियों ने बताया कि बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। अभियान का संचालन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोटा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य शासकीय विभाग भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि विकासखंड कोटा का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में अभियान पूरी सफलता के साथ संपन्न हो।

Back to top button
error: Content is protected !!