
कोटा – भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की नई कार्यसमिति के गठन के बाद परिचयात्मक बैठक का आयोजन रतनपुर स्थित मां महामाया देवी धर्मशाला में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के बीच परिचय स्थापित करना, संगठनात्मक समन्वय बढ़ाना तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण तिरिथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतनपुर दुर्गा प्रसाद कश्यप, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, जिला मंत्री हर्ष पटेल एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतनपुर राजू मानिकपुरी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के राहुल कश्यप, तेजन पांडेय, ऋषि सोनी, कुनाल सारथी, संदीप राव, शंकर राव, संजय यादव, शिवम शांति लाल, जयंती मानिकपुरी, राजेंद्र तिवारी, रामफल, सुनील, आनंद, हरीश उइके, नकुल दास, जय कश्यप, राजकुमार यादव, दिनेश महंत सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
