सुर्खियां

सुशासन शिविर से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला

बेलतरा – बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नेवसा में 16 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 1 मई  से सुशासन तिहार 2026 का सफल आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसी क्रम में आज बिल्हा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नेवसा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला  बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर उपस्थित नागरिकों से चर्चा की और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की। नेवसा समाधान शिविर में मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 467 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 219 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। शिविर स्थल में अलग-अलग हितग्राही मूलक योजनाओं के आबंटन पत्र, चेक का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया।


   मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि सुशासन शिविरों के माध्यम से आज शहर और सुदूर वनांचलों तक योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंच रहा है। आमजनों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का आरंभ किया है। सुशासन तिहार के तहत आमजनों की समस्या की सुनवाई और निराकरण हो रहा है। निश्चित तौर पर ग्रामीणों ने योजनाओं के बारे में जाना है और उनका लाभ लेने आगे आ रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन से छ.ग. संवर रहा है।


   शिविर में खाद्य विभाग द्वारा निर्मला धीवर को उज्जवला योजना का लाभ प्रदान किया गया। 9 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनान्तर्गत स्वीकृति आदेश, 2 किसान हितग्राहियों को ऋण वितरण, 9 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, 2 हितग्राहियों को श्रम विभाग द्वारा महतारी जतन योजना के तहत 20-20 हजार की राशि का चेक वितरण, 2 हितग्रााहियों को श्रम पंजीयन कार्ड, 5 शिशुओं का अन्नप्रासन, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, 3 हितग्राहियों का जॉब कार्ड वितरण, 10 हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण किया गया। साथ ही अन्य को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।  
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनसूईया जागेंद्र कश्यप,जनपद सदस्य विजय कमला साहू प्रकाश कमलसेन, सुरेखा मनोज पटेल, उषा सोरठे, राजेन्द्र साहू, सुशील कश्यप ,मणि दास मानिकपुरी ,भरत लाल कश्यप ,उमेश गौरहा, आये हुए सभी गांवों से सरपंच, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीइओ संदीप अग्रवाल, एसडीएम, सीईओ जनपद श्री कुमार लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!