
जागेश्वर कुंभकार (रतनपुर) ग्राम पंचायत लखराम मे तीन दिनों से अंधेरे में है। भीषण गर्मी में बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण
छत्तीसगढ़ सरकार एक ओर सुशासन तिहार मना रही है. जिसमें प्रदेशवासियों से सरकार ये पूछ रही है कि उनकी समस्याएं क्या हैं.ताकि उन्हें समय रहते दूर किया जा सके.लेकिन बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत लखराम है जिसमे लगातार बिजली गुल होने के कारण अंधेरा का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है इस गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है.ग्रामीण भीषण तपती गर्मी बिना पंखे कुलर के गुजार रहे हैं.बिजली कटौती होने के कारण बोर नहीं चलने से गांव में पीने का पानी कि समस्या सामने लगातार बना हुआ है।
वहीं विधुत अधिकारियों के पास जा जाकर ग्रामीणों के चप्पलें घिस चुकी है।
गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दरअसल बस स्टैंड लखराम में उच्च धाराप्रवाह वाले नंगे तार दुकान व मकानों के नज़दीक से होकर गुजरी है। व तार स्थाई रूप से दुकान के टिन सेड को छू रही है जिससे कभी भी किसी भी प्रकार की घटना का शिकार हो सकता है।
जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार बिजली विभाग से कवर तार लगाने की मांग की है। लेकिन अभी तक बिजली विभाग के द्वारा कवर तार नहीं लगाया गया है। जिसको लेकर घटना की आशंका बनी हुई है।
जिसके कारण बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों का काफी आक्रोश है।
