
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग 2026 सीजन 9 वा का आयोजन 30 अप्रैल को भव्य आगाज़ किया गया इस संबंध मे जानकरी देते हुवे छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग के चेयरमैन हेमंत यादव ने बताया की छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग 2026 के 9 वें संस्करण का भव्य आगाज़ 30अप्रैल 3 मई तक आयोजित है।

प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ मुख्य अतिथि नगर निगम पालिका बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा अशोक विधानी, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष बिलासपुर मोहित जायसवाल, क्रीड़ा संचालक बिलासपुर संभाग जी डी गर्ग, डॉक्टर विनोद तिवारी, पुरेंदरु भट्ट, अमित भारते, रघुवीर प्रताप सिंह व अजित भोगल ने बजरंग बलि की माला पर पूल पहनाकर व नारियल फोड़ करऔर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता प्रारम्भ किया प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आर आर बी मुंगेली विरुद्ध गोंड़वाना रेप्टार्स राजनांदगांव के मध्य खेला गया जिसमे 37-27 के मुकाबले मुंगेली 10 अंको की बढ़त बनाई थी मैच समाप्ति के 4 मिनट पहले बारिश ने बाधा डाला और मैच नहीं हो सका मैच शुक्रवार को शाम संम्पन किया जायेगा यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर महिला वर्ग 2026 समिति व जिला कबड्डी संघ व नगर कबड्डी संघ बिलासपुर की मेजबानी मे आयोजित किया जा रहा है प्रतियोगिता संजय तरण पुष्कर मुंगेली नाका चौक खेल मैदान शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट नियम से खेला जायेगा इस प्रतियोगिता मे 6 टीमों के मध्य लीग कम नाक आउट से मैच खेला जायेगा छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग की शुरुआत 2017 से हुवा था जो अब तक लगातार प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जा रहा है प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को नई ऊचाई देना है ताकि खिलाड़ियों राष्ट्रीय स्तर मे अपनी पहचान बना सके और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सके इस प्रतियोगिता मे अन्य राज्यों दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िसा, उत्तरप्रदेश से प्रो कबड्डी व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है ताकि इस स्तर के खिलाड़ियों से मैच खेलकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सके और अन्य राज्यों मे आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता व राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहे प्रतियोगिता का प्रथम पुरुष्कार 150000 रु व ट्रॉफी, द्वितीय पुरुष्कार, 100000 रु व ट्रॉफी, तृतीय पुरुष्कार 71000 रु व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरुष्कार 51000 रु व ट्रॉफी रखा गया है प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी को 25000रु दिया जायेगा प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर को 11000 रु, बेस्ट लेफ्ट व राइट कार्नर को 7000रु व बेस्ट राइट कवर व बेस्ट लेफ्ट कवर को भी 7000 रु नगद प्रदान किया जायेगा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन भारत राज, उप चैयरमेन कौशल कश्यप, कोषाध्यक्ष नारायण यादव, सचिव मुकेश साहू व जिला कबड्डी संघ बिलासपुर अध्यक्ष जीवन मिश्रा सचिव कबड्डी संघ बिलासपुर के प्रदीप यादव, रामकुमार तंडन ओमकार जायसवाल, महेन्द्र पटेल, आशीष मिश्रा व पदाधिकारी जुटे हुवे है

