
बिलासपुर – बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत स्थित मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, नेवसा ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दर्ज करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी शानदार अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम बेलतरा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ रहा। कक्षा 12वीं में कु. स्नेहा विश्वकर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रेयस कश्यप ने 86 प्रतिशत के साथ द्वितीय और कु. प्रीयांशी कोरी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कक्षा 10वीं में कु. श्रेया कश्यप ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कु. देविका नामदेव 90 प्रतिशत के साथ द्वितीय और कु. प्रतिज्ञा साहू 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल की अध्यक्ष रजनी देवी कोरी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
