
बिलासपुर – 4 अप्रैल 2026 शनिवार को छत्तीसगढ़ कवराई यादव समाज के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम केवची में मानवता और सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए शोक संतप्त परिवार की सहायता की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय ननकू यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती शुक्रिया बाई यादव एवं पुत्र दीपक यादव को ₹10,551 (दस हजार पांच सौ इक्यावन रुपये) की सहानुभूति राशि प्रदान की।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समाज के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से सामाजिक एकता मजबूत होती है और जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलता है।
इस पुनीत कार्य में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री छत्रपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री विष्णु यादव, कोषाध्यक्ष श्री नरेश यादव एवं श्री जयराम यादव, संगठन प्रभारी श्री सावन यादव, महामंत्री श्री रमेश यादव, सचिव श्री रामप्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, मीडिया प्रभारी श्री रमेश यादव एवं श्री प्रेम कुमार यादव, साथ ही जिला उपाध्यक्ष श्री मयाराम यादव की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में श्री सतीश यादव (केवची), श्री बुधवार यादव (उमरिया दादर), श्री कपिल यादव (नवागांव सल्का) और श्री पवन यादव (केवची) का योगदान सराहनीय रहा।
इसके अलावा समाज के संरक्षकगणों में श्री सुधराम यादव दावनपारा, कोरबा, श्री कामता प्रसाद यादव पाली, कोरबा, श्री लखन यादव उमरिया दादर, बिलासपुर, श्री मोतीराम यादव बिरगहनी, बिलासपुर, श्री भुवन यादव कवर्धा एवं श्री राजन कुमार यादव लहरापारा, कोरबा सहित अन्य सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
समाज के पदाधिकारियों ने अंत में कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक सेवा जारी रखी जाएगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
