
कोटा – लोक निर्माण विभाग उप संभाग कोटा अंतर्गत बेलगहना -कोंचरा मार्ग पर वन रोपणी के निकट स्थित डोंगा नाला पुल विगत कई वर्षों से जर्जर हो चुका है किंतु आज तक इसक पुर्ननिर्माण नहीं किया गया जबकि इस पुल को उपयोग हेतु प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए था।

इस जोखिम पूर्ण व गंभीर मामले में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व उदासीनता के चलते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है क्योंकि इस पुल के ऊपर से प्रतिदिन सैंकड़ो वाहन गुजरते हैं जिनमे यात्री बसें, भारी माल वाहक वाहन आदि शामिल है।पुल की स्थिति को देखने से ही सामान्य व्यक्ति उसकी जर्ज़रता का अनुमान लगा सकता है किंतु लोक निर्माण की नींद अभी तक नहीं खुली है।ऐसी स्थिति में यदि भविष्य में कोई दुर्घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।यदि आगामी वर्षा ऋतु में पुल ढहता है तो उस भयावह स्थिति की कल्पना सहज ही की जा सकती है जिसमें राहगीरो की जल समाधि से इनकार नहीं किया जा सकता।

उक्त पुल लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क पर स्थित है किंतु सूत्रों की माने तो उक्त पुल के निर्माण का निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (सेतु) बिलासपुर संभाग को सौंप दिया गया है किंतु आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाकर जनता की जान उनको जोखिम में डाला जा रहा है।शासन और प्रशासन को इस जनहित के मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करना चाहिए

