सुर्खियां

रतनपुर में नारी शक्ति और फाग उत्सव का संगम, ‘मेरा युवा भारत’ के बैनर तले फूलों की होली से हुआ महिला वंदन

कोटा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यादव महिला समाज एवं ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) बिलासपुर के तत्वावधान में रतनपुर में गरिमामयी महिला सम्मान एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा यादव ने की। आयोजन में नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ रंग पंचमी की सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिली।


कार्यक्रम का संचालन ‘मेरा युवा भारत’ (ब्लॉक कोटा) के प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर यादव समाज के अध्यक्ष कन्हैया यादव, कृष्ण कुमार यादव, सचिव मनोज यादव सहित देवनारायण यादव, शत्रुघ्न यादव, राजेश यादव और राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में यादव महिला समिति की कई सक्रिय सदस्य शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से रिंकी यादव, सपना यादव, सुनीता यादव, पुनीबाई यादव, सीमा यादव, ईश्वरी यादव, उषा यादव, प्रमिला यादव, मानसी यादव, सुनीता कन्हैया यादव, अर्चना, संतोषी, शीला मिश्रा, मंजू और प्रीति यादव उपस्थित रहीं। इन महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। रंग पंचमी को पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली का आनंद लिया। लोकगीतों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य करते हुए यह संदेश दिया कि परंपराओं का उत्सव प्रकृति की सुरक्षा के साथ भी मनाया जा सकता है।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!