सुर्खियां

मंत्री और अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद भी समय पर नहीं मिलता मानदेय

शेखर बैसवाड़े नेवसा – छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को फरवरी माह का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। जबकि संचालक संचालनालय इंद्रावती भवन नया रायपुर के द्वारा आदेश किया गया है कि प्रत्येक महीने के 5 तारीख से पहले मानदेय भुगतान किया जाए। परंतु अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे है आदेशों की अवहेलना हो रही है जिसके कारण सफाई कर्मचारियों को समय से पारिश्रमिक का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। 4 तारीख को होली का त्यौहार है अधिकारियों की मनमानी के चलते वेतनमान नहीं मिला जिसके कारण सफाई कर्मचारियों की होली त्यौहार नहीं मानने जैसी स्थिति है ।वहीं दूसरी तरफ स्कूल सफाई कर्मचारी 15 जून से 12 सितंबर 2025 तक संगठन की मांग पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान को लेकर  हड़ताल किए थे माननीय शिक्षा मंत्री जी के द्वारा संघ की मांगों को पूरा कराने और हड़ताल अवधि का वेतन दिलाने के लिए आश्वासन दिया गया था परंतु छह माह गुजर जाने के बाद भी हड़ताल अवधि का वेतनमान नहीं मिलने के कारण आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसलिए इस वर्ष सफाई कर्मचारियों की होली फीकी रहेगी।
डबल इंजन की सरकार से कर्मचारी संगठन काफी उम्मीद था परंतु होली त्यौहार में उदास होना पड़ रहा है। सरकार की दोनों इंजन को अधिकारी लोग फेल कर रहे हैं।
क्योंकि संचालनालय के द्वारा 16 फरवरी 2026 को समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें एक सप्ताह के अंदर तीन बिंदु पर जानकारी मांगी गई थी जो कि उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण कर्मचारियों को इस होली में वेतन के लाले पड़ रहे हैं। यहां जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!