सुर्खियां

अवैध धनार्जन के उद्देश्य से  शराब   बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस की लगातार कार्यवाही

कोटा – चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत  अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 25.02.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि उड़िया मोहल्ला कोटा में एक व्यक्ति  अपने कब्जे में अवैध देशी शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से शराब बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  उड़िया मोहल्ला कोटा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी मिथुन कुमार नेटी पिता स्व. राधेलाल उम्र 35 वर्ष निवासी उड़िया मोहल्ला कोटा थाना कोटा के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक थैला में भरा हुआ 16 नग शोले मसाला देशी शराब 180 एम. एल. शराब भरा हुआ कुल 2.880 लीटर कीमती 1600 रुपए एवं बिक्री रकम 560 रुपए कुल कीमत 2160 रुपए  को जप्त  कर विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया  गया है

उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक नरेश चौहान,  प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 212 प्रफुल्ल यादव, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!