सुर्खियां

कोटा महाविद्यालय के छात्रों आदित्य और नीलम का  राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ चयन

कोटा – शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबागढ चौकी जिला मोहला मानपुर में दिनांक 23 एवं 24 फरवरी  को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बिलासपुर सेक्टर के खिलाड़ियों में शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के दो खिलाड़ियों आदित्य कुमार श्रीवास बी.ए. तृतीय वर्ष से और नीलम सिदार बी.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर का चयन किया गया है । क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु शासकीय जे पी वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में  सेक्टर स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 11 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा के खिलाड़ियों ने टीमवर्क के साथ कड़ी मेहनत, संघर्ष कर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज बेंजामिन ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी और उनकी प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, बड़ी प्रतिस्पर्धाओं मे छात्रों का चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से प्रत्येक वर्ष छात्र छात्राओं का विभिन्न खेल विद्या मे चयन होता आ रहा हैं उनकी रणनीति और खेल तकनीकी का ज्ञान ही इस उपलब्धि कों प्राप्त करने मे खिलाड़ियों की मदद करता हैं जो विभिन्न प्रतियोगिता और खेल के क्षेत्र में महाविद्यालय की प्रतिभा और उत्कृष्टता को निरंतर दर्शाता है। प्राचार्य, समस्त अधिकारी और कर्मचारीगणों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनकी भविष्य की प्रगति के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी।

Back to top button
error: Content is protected !!