सुर्खियां

अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा – श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के द्वारा चेतना अभियान के तहत नशामुक्त समाज बनाये जाने एवं नशे का कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के संबंध में प्राप्त निर्देशों के परिपालन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 22.02.2026 को बेलगहना पुलिस के द्वारा सफिक खान पिता हिकमत उल्ला खान उम्र 42 साल निवासी टेंगनमाड़ा करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को मुखबिर की सूचना पर में ग्राम टेंगनमाड़ा करवा में धान मंडी के पास शराब बिक्री करते घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग जरिकेन एवं बाटल में कुल 24 लीटर महुआ शराब एवं शराब बिक्री रकम मशरूका कुल कीमती 2600 रू को जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी सफीक खान आदतन गुण्डा बदमाश है जिनके विरूद्ध चौकी बेलगहना में पूर्व में आबकारी एक्ट अनेकों अपराध दर्ज है। उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, प्रआर नरेन्द्र कुमार पात्रे, आरक्षक धीरज जायसवाल, कौशल बिन्झवार की विशेष योगदान रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!