

कोटा – शासकीय हाई स्कूल धनरास विकासखंड कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में 77 में गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े उत्साह गरिमा और उमंग के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर शाला प्रांगण में एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश यादव जी एवं संस्था प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा झंडा फहराया गया इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ वंदे मातरम रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया l शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनरास में एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाई के द्वारा झंडारोहण ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीत लोक कलाओं एवं लोकपारम्परा पर आधारित शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया l दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का खूब उत्साह वर्धन किया l

कार्यक्रम के मध्यान्तर में शासकीय हाई स्कूल धनरास के प्राचार्य महोदय डॉ चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा अपनी सुपुत्री स्व. आरुषि गुप्ता के स्मृति में पांचवी, आठवीं, एवं 10वीं की परीक्षा में सर्वोच्च अंको से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से आगंतुक अतिथियों के कर कमल से सम्मानित कराया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर शाला के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अपने शाला को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करना चाहता हूं जिसके लिए सभी शिक्षकों पालको एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है जिससे शिक्षा का स्तर उत्कृष्ट बनाने का प्रयास किया जाएगा होगा और यहां के बालकों को निजी शालाओं में भेजने की आवश्यकता भी महसूस नहीं होगी साथ ही सत्र 2025-26 में जो भी विद्यार्थी कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करेगा उसे 11000 रुपए की राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की l कार्यक्रम को से. नि. शिक्षक मानू राम रजक एवं रामफल यादव जी ने भी संबोधित किया, साथ ही साथ भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री भोजेश्वर रजक ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार केशरवानी एवं सहयोगी फनेश कुमार मसराम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती गायत्री करसाइल, पुरुषोत्तम करसाइल, विनोद यादव, त्रिलोचन सिंह श्रीमती लक्ष्मीबाई व्याख्याता प्रमिला कंवर, आशीष शुक्ला शैक्षिक समन्व्यक श्री देवव्रत मिश्रा,श्रीमती दीप्ति दिक्षित नूरजहां बानो, देवांगन मैडम, गोविंद तिवारी, श्री विजय वीर सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे l


