सुर्खियां

श्रीराम शॉपिंग मॉल में 77वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कोटा – कोटा नगर के प्रतिष्ठित कपड़े की मॉल श्रीराम शॉपिंग मॉल में आज 77वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अतिथि के रूप में कोटा- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरुण त्रिवेदी जी ने भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पण कर पूजा अर्चना की।

तत्पश्चात प्रतिष्ठान के संस्थापक श्री शिवकुमार गुप्ता जी एवं संस्थापिका श्रीमती अनुसूया गुप्ता जी सहित ध्वजारोहण किया एवं प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ सहित राष्ट्रगान व भारत माता की जय से आसपास का वातावरण देशभक्ति मय हो गया।

अतिथि, संस्थापक, संचालक ने परिवार सहित समस्त स्टाफ के साथ मिलकर प्रभु श्रीराम जी की पूजा अर्चना की।

प्रतिष्ठान की संस्थापिका द्वारा अतिथि का तिलक व बैच लगाकर स्वागत,अभिनंदन किया गया।

अतिथि श्री त्रिवेदी जी ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी… एवं कहा कि कोटा जैसी नगर में  महानगरों की तर्ज पर कपड़े की इतनी बड़ी माल का संचालन करना और इतने कम समय में ग्राहकों का भरोसा अर्जित करना अपने आप में ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इतने सारे लोगों को रोजगार का सुअवसर देना यह कोई सेवा से कम नहीं।

इस प्रकार की विचार रखने एवं सेवा भाव के साथ प्रतिष्ठान का संचालन करने के लिए अतिथि द्वारा संचालक व परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं संस्थापिका द्वारा अतिथि का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

अंत में श्रीराम शॉपिंग मॉल के संचालक श्री विश्वनाथ गुप्ता जी ने अतिथि का आभार व्यक्त किया एवं इस सफलता के लिए समस्त स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!