सुर्खियां

सेजेस डी.के.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में 77 वां  गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

कोटा – पी एम श्री से जे स डी के पी स्कूल कोटा में गणतंत्र पर्व के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद साहू एवं शाला के वरिष्ठ व्याख्याता श्री केशव कुमार सिंह एवं श्री राकेश कुमार दिग्रसकर (जो की इसी सत्र में सेवा निवृत्त होने वाले हैं) के द्वारा शाला की परंपरा अनुसार ध्वजारोहन किया गया। ध्वजारोहण पक्ष ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान एवं राज्य गीत गायन, ध्वज सलामी एवं नारों की गूंज से राष्ट्रध्वज का सम्मान किया गया । तत्पश्चात अतिथि देवो भव का निर्वाह करते हुए कार्यक्रम के अतिथि श्री गोविंद साहू जी शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्य विनोद गुप्ता, टीका साहू , कमल अजमानी और लोकेंद्र श्रीवास  एवं प्राचार्य का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया । शाला के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री गोविंद साहू जी के द्वारा बच्चों को प्रेरक उद्बोधन दिया गया। उन्हें गणतंत्र पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया सभा को प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिखा दत्त,  केशव कुमार सिंह क्षत्रिय ,  राकेश कुमार दिघरसकर , शिवशंकर नामदेव , अनिल गुप्ता ने भी संबोधित किया।  शाला  परिसर में कार्यक्रम समाप्ति उपरांत शाला के विशाल प्रांगण में नगर के मुख्य समारोह में समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा शानदार मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । यह सभी कार्यक्रम रंगारंग और आकर्षक रहे। प्रतिवर्ष अनुसार मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजयी स्थान चयन के लिए निर्णायकों की टीम द्वारा उन्हें प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान दिए गए । जिसमें मार्च पास्ट की प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्तर पर द्वितीय स्थान पीएम श्री सेजेस डी के पी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  को तथा  प्रथम स्थान सेजस डी के पी एनसीसी को प्राप्त हुआ । इसी प्रकार माध्यमिक स्तर पर तृतीय स्थान डी के पी पूर्व माध्यमिक हिंदी माध्यम के गाइड दल को प्राप्त हुआ और डी के पी मिडिल विभाग हिंदी माध्यम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में पीएम श्री सेजेस डी के पी इंग्लिश मीडियम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । ये सभी  पुरस्कार मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि श्री राम सेवक पैकरा जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा एवं विशिष्ट अतिथिजन के कर कमलों से प्राप्त हुआ । संस्था की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिखा दत्त, और हिंदी माध्यम के प्रभारी केशव कुमार सिंह तथा डी के पी मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक शिवशंकर नामदेव ने सभी बच्चों को उनके प्रदर्शन  पुरस्कार प्राप्त होने पर शुभकामनाएं व बधाई दी है। मंच संचालन देवेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल राठौर ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में शाला परिवार के सभी शिक्षकों, कार्यालयीन कर्मचारियों  तथा चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों और छात्र छात्राओं का सहयोग रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!