

बिलासपुर – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के पद पर श्री रामगोपाल गर्ग आईपीएस के द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग 2007 बैच के अधिकारी है।
जिन्होंने रायगढ़ राजनांदगाँव सरगुजा दुर्ग जिला और रेंज मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यभार सँभाल चुके है ।

आज बिलासपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप श्री रामगोपाल गर्ग जी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
जिला के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट किये।



