

कोटा – चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 14.01.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में एक व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में बिक्री कर रहा है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी अंजेश कुमार वर्मा पिता अश्वनी वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा के कब्जे से 04 नाग पीले रंग के डिब्बे में भरा हुआ 15-15 लीटर अवैध महुआ शराब कुल जुमला 60 लीटर कीमती 12000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक नहारु राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव , आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर , आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1330 खेमंत पाल , आरक्षक 1132 खिलावन नेताम का विशेष भूमिका रही।


