सुर्खियां

सड़क सुरक्षा माह 2026 में चेतना अभियान के तहत् ग्राम खैरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कोटा – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे चेतना अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07/01/2026 को थाना रतनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खैरा में स्थित महामाया कॉलेज रतनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस कैम्प में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणजनों को सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों, कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक अथवा किसी प्रकार के लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।


कार्यक्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, महामाया कॉलेज के प्राचार्य, खैरा स्कूल के प्राचार्य, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें, पुलिस उनकी सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

Back to top button
error: Content is protected !!