

बिलासपुर – उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा सेवा सहकारी समितियों एवं धान उपार्जन केन्द्रों में प्रतिनिधि नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया गया है। इसके तहत कोटा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों एवं आदिवासी सेवा सहकारी समितियों में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है।
इस निर्णय का उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी बनाना है, ताकि खरीदी कार्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न हो। नियुक्त किए गए प्रतिनिधि समितियों के कार्यों की निगरानी के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।



