

भारतीय किसान संघ के जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही का मासिक बैठक को प्रदेश अध्यक्ष माननीय माधो सिंह ठाकुर एवं जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष माननीय लक्ष्मी प्रसाद साहू के गरिमामय उपस्थिती में संपन्न हुआ, उपस्थित पदाधिकारियों व किसानों द्वारा अपनी मांगों को ज्ञापन के माध्यम से अपर कलेक्टर महोदय दिलेराम डाहिरे को अवगत कराए, मांगो में मुख्यरूप से किसानों से सोसायटी में 40.700 किलो ही धान लेने, 2, 5 एवं 10 एकड़ वाले सभी किसानों के टोकन की संख्या में एक टोकन की वृद्धि, धान की राशि का भुगतान बैंकों द्वारा पूरा करने , पटवारियों द्वारा किसानों के घर जाकर बेवजह परेशान करने एवं मांगो में मुख्य रूप से एग्रीस्टेक में पंजीयन जनवरी तक रखने ओर एग्रीस्टेक के कारण लगातार आ रही समस्या किसानों के टोकन न कटने एवं रकबा कटने की समस्या को तहसील कार्यालय द्वारा त्वरित निराकरण की मांग की गई, जिसमें मुख्य रूप से जीपीएम जिला के जिलाध्यक्ष श्री रामनारायण राय, जिला मंत्री सीताराम कैवर्त, उपाध्यक्ष कमलेश राठौर, प्रीतम सिंह ओट्टी, कोषाध्यक्ष श्री गोविंद गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, मुकेश रजक, सुखदेव मसराम, भोलाशंकर राठौर, चंद्रभान मराबी, निर्मल जायसवाल, सावन राय, राजकुमार राठौर, विजय राठौर, गौतम राठौर, अशोक मराबी, राकेश राठौर, टार्जन राठौर, युवराज राठौर एवं दुर्गेश राठौर मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।


