

कोटा – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी द्वारा आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) वर्ग का आयोजन बहतराई स्टेडियम में किया गया, जिसमें बिलासपुर संभाग के 20 महाविद्यालयों से लगभग 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के खिलाड़ियों ने क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में सहभागिता की. इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बी.ए.सी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नंदेश्वरी पोर्ते ने परिक्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ मे रजत पदक प्राप्त किया.
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज बेंजमीन ने उन्हें शुभकामनायें देते हुए कहा की इस ग्रामीण अंचल में स्थित शासकीय महाविद्यालय कोटा के छात्रों मे पूर्व से ही क्रीड़ा करने की ललक और उत्साह देखने कों मिला है परिणामतः सम्पूर्ण महाविद्यालय गौर्वान्वित होता रहा है. क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है ऐसे खिलाड़ियों का चुनाव किया जाना है जो आगामी सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर सेक्टर टीम का प्रतिनिधित्व कर सकें. इस हेतु सभी वर्ग के प्रतिस्पर्धाओं से खिलाड़ियों का चयन कार्य संपन्न कर लिया गया है. आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर के तत्वाधान में बहतरई स्टेडियम मे दिनांक 05 से 07 दिसंबर कों आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया. उनकी खेल भावना, उत्साह और अभ्यास ने अन्य प्रतियोगियों को कड़ी चुनौती दी. सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चयनित खिलाडियों और महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


