

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में “सबका सपना, घर हो अपना” के संकल्प को साकार करते हुए आज अनेक परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान का नया उजाला आया है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत गिरारी के हितग्राही श्री मदन पिता श्री दरसराम (आवास आई.डी. CH2970213) का सपना भी अब हकीकत बन गया है।
श्री मदन पहले कच्चे मकान में परिवार सहित रह रहे थे, जहां बरसात के दिनों में पानी टपकने और असुविधा का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने अपने परिश्रम और योजना की सहायता से पक्के एवं सुरक्षित आवास का निर्माण पूरा किया।
अब मदन का परिवार सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास में रह रहा है। वे बताते हैं —
“पहले बरसात में घर में पानी भर जाता था, अब हमें डर नहीं लगता। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे जीवन में नया उजाला भर दिया है।”
ग्राम पंचायत गिरारी में इस योजना के माध्यम से अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। जनपद पंचायत पेंड्रा द्वारा सतत निगरानी और मार्गदर्शन से यह सुनिश्चित किया गया कि पात्र हितग्राही समय पर अपना आवास पूर्ण करें।
यह सफलता कहानी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की उस भावना को सशक्त करती है, जिसके माध्यम से ग्रामीण भारत में सम्मानजनक आवास और बेहतर जीवन गुणवत्ता की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।



