

कोटा – कोटा ब्लाक कबड्डी संघ की वार्षिक बैठक मे सर्वसम्मति से राय सिंह यादव को अध्यक्ष के रूप मे चुना गया है इस संबंध मे जानकरी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल न बताया की कोटा ब्लाक कबड्डी संघ का बैठक बेलगहना कोटा रोड पर फौजी ढाबा मे किया गया जिसमे कोटा ब्लाक कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व निर्णायको की उपस्थिति मे कोटा ब्लाक कबड्डी संघ अध्यक्ष राय सिंह यादव को सभी की सहमति से छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव व जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव व जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा की उपस्थिति मे चुना गया।

कोटा ब्लाक कबड्डी संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष बुधराम मरकाम को बनाया गया, कोटा ब्लाक उपाध्यक्ष, भूपेंद्र पाण्डेय, घनश्याम श्रीवास व ब्लाक कबड्डी संघ सचिव नन्द कुमार ध्रुव सह सचिव भरत यादव को चुना गया कोषाध्यक्ष धाम सिंह मरावी सह कोषाध्यक्ष विजय राज कोटा ब्लाक कबड्डी संघ संरक्षक के रूप मे कुंज राम ध्रुव, शिवरतन करसायल, प्रदीप सिदार और रंजीत पवार को बनाया गया बैठक मे सभी सदस्यों की उपस्थिति मे आगामी कोटा ब्लाक कबड्डी प्रीमियर लीग महिला व पुरुष आयोजन पर भी चर्चा किया गया जो नवंबर माह मे रतनपुर या कोटा मे आयोजित किया जायेगा जिससे खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिलेगा इसी प्रकार कोटा विधानसभा मे आने वाले गॉव को चार जोन मे बाटा गया कोटा जोन जिसका प्रभारी हेम सिंह पोर्ते व विजय राज को रतनपुर जोन प्रभारी धन सिंह पोर्ते व शिव कुमार कैवर्त को बनाया गया करगीकला जोन प्रभारी श्रीकांत गहवाई को बनाया गया बेलगहना जोन प्रभारी शिव शम्भू जगत और को नियुक्त किया गया सभी जोन प्रभारी का मुख्य कार्य संबंधित गॉव की टीम का पंजीयन कराना और ताकि आगामी प्रतियोगिता मे पंजीकृत टीम ही प्रतियोगिता मे भाग ले सकेगा जिससे एक गॉव एक पंचायत और एक क्लब की पंजीकृत टीम बिलासपुर जिला मे होने वाली प्रतियोगिता मे भाग ले सके इस नियम से सभी गॉव की टीम प्रतियोगिता मे भाग ले रही है और खिलाडी सामने निकलकर आ रहे है इसी वजह से पुरे छत्तीसगढ़ मे सबसे अधिक कबड्डी टीम कोटा ब्लाक मे है और कोटा ब्लाक की टीम अंतर राज्य व राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे जीतकर लोहा मनवा रहा है इस बैठक मे नए सदस्यों को भी संघ मे जोड़ा गया इस दौरान कोटा ब्लाक कबड्डी संघ सदस्य रूप सिंह नेटी, यशवंत प्रधान, भारत राज, मोहन वैष्णव, गुलाब सिंह श्याम, अमित आदि सदस्य उपस्थित थे



