
कोटा – महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 5वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। उन्होंने 64 विषयों में विद्यार्थियो को 92 गोल्ड मेडल तथा 48 को पी.एच.डी. और 35 हजार 291 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रशांत कुमार मिश्रा शामिल हुए। उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था में अमूल्य योगदान पर पी.एच.डी. की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में इससे पहले दीक्षांत समारोह शोभायात्रा निकाली गई। दीक्षांत समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, विधायक श्री धरमजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, विधायक श्री अटल श्रीवास्तव एवं विधायक श्री दिलीप लहरिया शामिल हुए।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित 5वें दीक्षांत समारोह 2024 में कु.अनामिका ठाकुर पुत्री अधिवक्ता श्री दुष्यंत सिंह ठाकुर को bachelor of Arts and Bachelor of Law की उपाधि प्रदान की गई। अनामिका ने अपनी विधि की पढ़ाई डीपी विप्र लॉ कॉलेज में सत्र 2022- 23 में पूरी की है। जो मेरिट लिस्ट में अपना मुकाम हासिल करने में सफल रही। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। बिलासपुर की बेटी बिलासपुर का सम्मान।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्तिगण, पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति श्री वंश गोपाल, नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एल.पी. पटेरिया, हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पलटा, श्री भूपेन्द्र सवन्नी, कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, यूनिवर्सिटी केे प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।