सुर्खियां

कोटा थाना द्वारा डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा में (चेतना) साइबर क्राइम जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कोटा – बिलासपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए डॉ. सीवी रमन  विश्वविद्यालय कोटा में (चेतना) साइबर क्राइम जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न स्थानों में चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी अनुक्रम में आज दिनांक 10/07/24 को कोटा थाना द्वारा डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय में साइबर अपराधों के प्रति (चेतना) साइबर क्राइम जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान लोगों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से अवगत कराते हुए इसके प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर सेल अर्जुन सर ने कहा कि इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग से साइबर अपराध में बेतहाशा इजाफा हुआ है। अपराधी ठगी के नए तौर – तरीकों को अमल में लाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बरत कर ही गाढ़ी कमाई को लुटने से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपना ओटीपी किसी को नहीं बताएं। अंजान लोगों से वीडियो कॉलिंग से परहेज करें। हनी ट्रैप में फंसकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं। फर्जी लोन एप से सावधान गुगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर उसका उपयोग करने से बचें। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे सोशल साइट्स पर अंजान लोगों से जुड़ने में खास सावधानी बरतनी चाहिए। अपराधी आपके अजीज दोस्तों, रिश्तेदारों का फर्जी अकाउंट बना कर आपको शिकार बना सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सेवा के सुरक्षित लाभ के लिए समय-समय पर पासवर्ड में बदलाव करना बहुत जरूरी है। किसी भी लिंक से एप डाउनलोड करने से बचें।

कार्यक्रम के दौरान उमेश प्रसाद गुप्ता ( भा. पु.से ) नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, प्रभाकर तिवारी साइबर सेल प्रभारी, अनिल अग्रवाल थाना प्रभारी कोटा एवं विश्वविद्यालय के कुलपति सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!