सुर्खियां

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ सीपत तहसील कार्यसमिति इकाई का गठन किया गया, विनोद कुमार साहू अध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर – सामुदायिक भवन सीपत में आज भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला बिलासपुर तहसील सीपत का तहसील कार्यसमिति इकाई का गठन किया गया।


अध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार साहू नवागांव, मंत्री के रूप में शिवकुमार पाटनवार जी खाड़ा का चयन किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधव सिंह कार्यालय मंत्री विक्रम सिंह गोपी राम पटेल तहसील अध्यक्ष बेलतरा रमेश कुमार गुप्ता तहसील अध्यक्ष बिलासपुर ,आनंद कुमार ध्रुव कार्यकारिणी सदस्य बिलासपुर एवं सीपत तहसील के विभिन्न गांवों से सैकङों किसान उपस्थित रहे।


निर्वाचन उपरांत नई तहसील कार्यकारिणी द्वारा तहसीलदार महोदय से सौजन्य मुलाकात किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!