सुर्खियां

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत केकराडीह में ग्रामीण महिलाओं एवम बच्चो को प्रोत्साहित करने नारी सक्ति सम्मान 2024 का किया गया आयोजन

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) विद्यालय केकराडीह, एवम पंचायत  के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के त्याग, आत्मविश्वास,समाज के प्रति बलिदान और उनके उपलब्धियों को सम्मान करने ग्रामीण महिलाओं एवम बच्चो को प्रोत्साहित करने नारी सक्ति सम्मान 2024 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से मैम श्री मती संध्या जायसवाल मैम,ABEO श्री मती दीपिका किंडो मैम ABEO,, श्री एस एन एस पैकरा सर प्राचार्य हाई स्कूल, श्री मनी राम उईके समन्वयक, डाक्टर कविता मोटवानी समाज सेवी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से आए महिलाओं का नारी शक्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
जिसमे शिक्षा विभाग से _मैम दीप्ति दीक्षित, शारदा राजपूत, ललिता बंजारे, रेखा सिंह मरकाम प्रधान पाठिका, सरिता भगत, शिवांशु अग्रहरी व्याख्या, वर्षा दीक्षित,स्वास्थ विभाग, से सी पाण्डे, स्वाति रात्रे, राजेश्वरी खुरसेंगा, महिला एवम बाल विकास विभाग से ललिता यादव, वन विभाग से, रूपा यादव, सुकृता कस्तूरिया, सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर कविता मोटवानी, सिमरन तलरेजा, किरण, रजनी, भावना, मार्शल आर्ट से चांदनी साहू  सक्रि य एस एम सी सदस्य जुलेजा, प्रीत पटेल, सफाई के क्षेत्र में कृष्णा बाई, बीमा के क्षेत्र में रंजीता खरे, स्व सहायता समुह से यशोदा टोप्पो, कामनी काशीपुरी, संतोषी, सुभद्रा यादव, श्रेष्ठ पालक में सुरेखा मरकाम, राजकुमारी नेटी, को नारी सक्ति सम्मान से प्रमाण पत्र, मूवमेंटो, साल श्री फल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चो ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये।
दोनो एबीईओ मैम ने महिलाओं को प्रेरणात्मक उदबोधन देते हुए   शुभकामनाए दिए l कार्यक्रम में श्री अजय डहरिया, श्री आर एल चंद्रा, गीतांजली नायडू, लालिमा मैम, हरिशंकर साहू जी, दीप्ति दीक्षित मैम, और शारदा राजपूत मैम का विशेष सहयोग रहा।
समीपस्थ विद्यालय के शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री एन एस नायक ने संचालन  का कार्य एवम् श्री उईके जी सबका आभार ब्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!