सुर्खियां

कोटा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिल रहा है जनसमर्थन प्रचार के दौरान भाजपा व jccj के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थामा

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव आज रतनपुर ग्रामीण के दौरे पर रहे। जनसंपर्क के दौरान अटल श्रीवास्तव को प्रत्येक गांव में भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। आज जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश कर, कांग्रेस का हाथ थामा।

भाजपा से दुर्गा साहू, गणेश साहू, विकास जायसवाल, परस गिरि साह, दरस सिंह शाह, माखन सिंह भानू, ईतवार सिंह, श्यामा बाई साहू ने भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया वही छजकां से अशोक कुमार राज, रामलाल मार्को, नीनकमल गंधर्व, सुरेश मरावी, गोपाल साहू, दुखीराम गंधर्व, सावन सिंह गंधर्व,  संतोष कुमार राज, रामस्नेही राज, भागीरथी मरकाम, कुशल प्रजापति, आयुष गंधर्व, अनिल यादव ने जोगी कांग्रेस छोड़कर, कांग्रेस का हाथ थामा। अटल श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। और कहा कांग्रेस सभी को सम्मान देने वाली पार्टी है।

कोटा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रहा है। आप सब के आने से कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। अटल श्रीवास्तव ने आज दोनासागर, डोंगी, पंडरा-पथरा, महोदा, नेवार बहरा, जामुनाही, नवागांव, पोड़ी, सहित रतनपुर ग्रामीण के घांसीपुर, पोड़ी आदि का भी दौरा किया। अटल श्रीवास्तव के साथ रतनपुर और आसपास के कार्यकर्ता, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के सेवा दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की सरकार हैं और 2023 में पुनः सरकार बनेगी और स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जावेंगा। रतनपुर इलाका पर्यटन के रूप में अपनी पहचान बनायेंगा।

Back to top button
error: Content is protected !!