सुर्खियां

भाजपा नेता राजु मानिकपुरी ने कोटा विधानसभा क्षेत्रवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं…

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) रतनपुर मंडल उपाध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र के दबंग ऊर्जावान भाजपा नेता राजू मानिकपुरी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर जारी अपने संदेश में मानिकपुरी ने कहा है कि आदिवासी जनजातियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है।

Back to top button
error: Content is protected !!