सुर्खियां

अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले एक आपचारी बालक को पुलिस पकड़ा, 21 लीटर महुआ शराब व एक मोटर साइकिल किया जप्त

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के आदेशानुसार थाना कोटा क्षेत्र में निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उत्तम साहू कोटा के नेतृत्व में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम  गनियारी  व भाडम के बीच  अवैध रूप से  कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाले  एक  आपचारी बालक को  घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।        
  आपचारी बालक से 21 लीटर कच्ची  महुआ  शराब एवं  एक  मोटर साइकिल क्रमांक CG-10 AU 7924 को जप्त् कर्  आपचारी बालक को विधिवत‌् गिरफ्तार कर माननीय  किशोर न्यायालय  बिलासपुर में  पेश किया गया है!

              उक्त संपूर्ण कार्यवाही में  निरीक्षक उत्तम साहू उ.नि.  मिलन सिंह ,  आरक्षक भोप सिंह साहू,  संजय कश्यप,रवि  राजपूत का सराहनीय योगदान है।

Back to top button
error: Content is protected !!