सुर्खियां

ड्रग्स/नारकोटिक्स एवं अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के मद्देनजर थाना चकरभाठा में कराया गया काउंसलिंग

ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) काउंसलिंग में नशे के आदि हो चुके/नषीले पदार्थाे का सेवन करने वाले व्यक्तियांें को सी.एच.सी. बिल्हा के डॉक्टर द्वारा नशेे के दुष्प्रभाव एवं नशे नहीं करने एवं उनके बचने के संबंध में जानकारी दी गई। निजात कार्यक्रम में सी.एच.सी. बिल्हा के डॉक्टर व थाना स्टाफ, एवं 40 लोग उपस्थित रहे।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में निजात् अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री डी.आर. टंडन के निर्देशन मंे थाना चकरभाठा स्टाफ एवं सी.एच.सी. बिल्हा डॉक्टर के तत्वाधान में चकरभाठा थाना में निजात अभियान के तहत आज दिनॉक 18.05.2023 को  काउंसलिंग कराया गया।

काउंसलिंग दौरान सी.एच.सी. बिल्हा डॉक्टर द्वारा निजात अभियान एवं नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार रूप बताकर नशा नहीं करने का निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति आसानी से नशामुक्त हो सकता है। काउंसलिंग में शामिल सभी व्यक्तियों ने अभियान निजात से जागरूक होने के बाद नशा कम करने और धीरे धीरे पूरा त्यागना चाहते हैं बताए हैं।

काउंसलिंग में CSP चकरभाठा श्री डी आर टंडन, सी.एच.सी. बिल्हा डॉक्टर , चकरभाठा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा एवं समस्त स्टाफ उप निरी जागेश्वर राठिया , सउनि ढोलाराम मरकाम , सउनि संजय यादव , प्र.आर प्रभाकर सिंह , आतिश पारिक , मनीराम सोनवानी ,  दीपक किण्डो ,  अमर सिंह चन्द्रा , तथा आरक्षक हरप्रसाद साहू , विनोद कुमार सूर्यवंशी, हरीश यादव, सुधीर कश्यप, योगेन्द्र खुटे थाना चकरभाठा.  जिला बिलासपुर उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!