
ठा. प्रेम सोमवंशी (कोटा) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) द्वारा बिलासपुर शहर एवं आस-पास ग्रामिणो व आमजन में नशे के दुषप्रभाव को जाहिर करने विशेष अभियान ’’निजात’’ चलाया जा रहा है बिलासपुर पुलिस व कोटा पुलिस द्वारा लगातार आमजन के मध्य जाकर नशे के दुषप्रभाव का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है एवं नशे का अवेैध व्यापार करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है जिससे अवैध नशे के व्यापार में कमी आई है।

इसी कडी में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) द्वारा ग्राम गनियारी में पैदल पेट्रोलिंग किया गया एवं गनियारी में चैपाल लगाकर आमजन की समस्याऐ शिकायते सुनी गई अधिकतर शिकायतो का मौके पर ही निराकरण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल पेट्रोलिंग कर आमजन के मध्य पुलिस उपस्त्थिती दिखाना व आदतन अपराधी, गुण्डा, निगरानी बदमाशो में हलचल उत्पन्न करना व पुलिस के प्रति लोगो का विश्वास बढाना गया है।

ग्राम गनियारी में पैदल पेट्रोलिंग व चैपाल लगाये जाने दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली सुश्री पुजा कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल, उप निरीक्षक थाना, निरीक्षक थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी कोटा उत्तम कुमार साहू, बेलगहना चौकी प्रभारी ओ.पी. कुर्रे व अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

गनियारी में ग्रामीणों के द्वारा पुलिस सहायता केंद्र की मांग की गई जिसे मौके पर ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) के द्वारा स्वीकार कर लिया गया ,,