सुर्खियां

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओ की मांग का भाजपा ने किया समर्थन…

शैलेश गुप्ता (जिला एमसीबी) …. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओ द्वारा कई सालों से चरणबद्ध तरीके से अपनी मांग की जा रही थी परंतु कांग्रेस सरकार के द्वारा जब उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी का समर्थन उक्त आंदोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ जिससे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा।


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने माताओं बहनों का अपमान किया है कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में जो वादे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किए गए थे उन्हें पूरा क्यों नहीं किया गया भूपेश सरकार ने केवल वोट के लिए कभी गंगाजल का अपमान किया, तो कभी माताओं बहनों को मजबूर किया कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएं आने वाले समय में निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी कांग्रेस ने घुटने टेक दिए हैं और अपनी हार मान कर बस पैसा बटोरने में लगे हैं। विधायकों का मानदेय मैं 60 से 70,000 प्रति महीने की बढ़ोतरी की गई लेकिन साहिका ₹3250 महीने में कैसे अपना घर का खर्च पूरा कर पाएंगे । विधायक का मानदेय बढ़ जाता है मगर आंगनबाड़ी सहायकों का मानदेय बढ़ाने में इतनी तकलीफ क्यों ? भूपेश बघेल जी को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करनी चाहिए आज तक सरकार का कोई भी व्यक्ति ना इनका दुख दर्द जानने आया नाही प्रयास किया गया कि यह हड़ताल बंद हो।

भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य राहुल सिंह ने कहा कि 2018 चुनाव में जो घोषणा कांग्रेस सरकार ने की और उसे ही पूरा नहीं किया गया जो कि बहुत बड़ा अन्याय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हुआ है मैं जब यहां से निकलता हूं और देखता हूं कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं अपना घर का काम, अपना आंगनबाड़ी का काम छोड़ कर यहां भूपेश सरकार को जगाने के लिए हड़ताल पर बैठी हैं तो देख कर बहुत पीड़ा होती है। एक महिला के यहां हड़ताल में बैठने से उसके पूरे परिवार को कितनी पीड़ा होती होगी यह हर व्यक्ति समझ सकता है इसलिए मैं चाहूंगा कि आप की मांग जल्द से जल्द पूरी हो और आपको यह हड़ताल समाप्त करना पड़े और आपको भाजपा परिवार की जो भी जरूरत होगी उसके लिए हम सभी आपके साथ हैं।

भाजपा कार्यकर्ता आनंद ताम्रकार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन, जिसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा 2018 में अपने घोषणा पत्र में लोकलुभावन वादे किये थे, लेकिन सरकार बनने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ छल किया है एवं अपने वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है,भारतीय जनता पार्टी, मनेंद्रगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करता है और यह मांग करते है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से 2018 में घोषणापत्र के माध्यम से जो वादे किये एवं कोरोना काल में जो वादे उसको तत्काल पूरा करें|

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह ने कहा कि नारियों का अपमान का बदला तो छत्तीसगढ़ की पूरी कांग्रेस सरकार से चुनाव में लिया ही जाएगा लेकिन दुख इस बात का है कि मेरी बहने इस तरह जमीन पर बैठकर इतनी तेज धूप में अपना पूरा समय बिताने पर मजबूर है। कांग्रेस के भूपेश सरकार से हम कोई नई मांग नहीं कर रहे हैं जो उन्होंने अपने घोषणापत्र पर लिखा है उसी को पूरा करने के लिए आज हमें संघर्ष करना पड़ रहा है यह हम सभी के लिए दुख की बात है।


इस दौरान भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह, युवा मोर्चा से आनंद ताम्रकार, अखिलेश मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल महामंत्री इकबाल सिंह, रिचेन सिंह, आशीष जैन एवम बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!