सुर्खियां

“रघुपति राघव राजा राम” गीत के साथ शुरू हुआ कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान, डोर टू डोर पहुंचकर दिया भाईचारा और शांति का संदेश …..

खैरा…. देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए ग्राम पंचायत खैरा में कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का पदयात्रा निकालकर शुरुआत किया गया। यात्रा के जरिए कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचा कर भाजपा सरकार की कमियों को बनाते हुए आपसी भाईचारा और शांति का संदेश देने सभी कांग्रेसी जुटे रहे।


देश में आपसी भाईचारा के साथ एकजुटता का संदेश देते हुए “रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीताराम” भक्ति गीत गाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर अध्यक्ष यासीन खान ने बताया की 2 माह तक चलने वाली यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव के हर एक बूथ पर जाकर आम जनता को देश में फैली व्याप्त नफरत को छोड़ प्रेम का संदेश दे रहे हैं। भाजपा सरकार के 8 साल की नाकामी को कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन कर जनता तक पहुंचाएंगे।देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है।उसके खिलाफ हमको एक प्रेम का वातावरण बनाने के साथ बेरोजगारी और अशिक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है।भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब लोग बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ सरकार से सवाल पूछने लगे।हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी काफी उत्साह नजर आया। लोग घरों से निकलकर यात्रा में शामिल होकर आपसी भाईचारा के संदेश को मजबूती प्रदान किया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह मरावी, ग्राम सरपंच जेएस आर्मो, रामाकांत मरकाम सरपंच पोड़ी, संतोष साहू ,जोगेंद्र सिंह राजपूत ,कृष्णा साहू, शैलेंद्र सिंह राजपूत,अरुण दुबे,अटल जायसवाल, सत्यपाल पोर्ते, आगर दास, रामकमार वैष्णव,दाऊराम जयसवाल,द्रोण जायसवाल,राजेंद्र जायसवाल, नीलांबर यादव,रूप सिंह, संदीप यादव,ईश्वर जायसवाल, शिव शंकर कश्यप, दिलीप पोर्ते ,सहदेव लाश्कर, बिन्नू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!