सुर्खियां

सावित्री बाई फुले के जयंती पर वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) सावित्री बाई फुले के जयंती पर वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। माता फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवा ओबीसी महासभा मुंगेली के जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल ने कहा सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। महिला सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् भी थीं।

उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जमकर उठाई आवाज।आज महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण ,कल्याण के प्रति संकल्प लेने का दिन है। महिलाओं के विकास से ही देश और समाज का विकास होगा। कोई देश आधी आबादी को पीछे छोड़ कर कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, महिला पदाधिकारी और महासभा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने फुले दम्पत्ति को नमन किया। साथ ही सरकारी स्कूलो में माता फुले की छायाचित्र लगाने के फैसले का स्वागत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!