

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम दामापुर के राजेन्द्र यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रूखमणी यादव और विकासखण्ड पथरिया के ग्राम पोड़ी के रामजी यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी गीता यादव को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है।


