सुर्खियां

भानुप्रतापपुर उपचुनाव व हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह व कार्यकर्ताओ ने खुशीयाॅ मनायी

राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) हिमांचल प्रदेश चुनाव व भानुप्रतापपुर उपचुनाव चुनाव परिणामों को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह देखने को मिला। मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा फटाका फोड़ व मीठा खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

हिमांचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भानूप्रतापपुर विधानसभा सीट उपचुनाव पर कांग्रेस की एकतरफा जीत की खुशी कांग्रेसियों में देखने को मिली लोरमी के व्यवहार न्यायालय जनपद पंचायत रोड के पास मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा जीत की खुशीयाॅ मनाते हुए चैक में फटाके फोड़ एक दुसरे को मीठा खिलाकर खुशीयाॅ मनाये व कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना बड़ी उपलब्धि है, भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत आगामी विधानसभा चुनाव जीत का एक सुखद संकेत है। गुजरात चुनाव परिणाम को लेकर हम सबको आत्मचिंतन करना चाहिए। इस दौरान पालेश्वर राजपूत, दिनेश राजपूत, देवी जायसवाल, नागेश गुप्ता, नागेंद्र पटेल, धर्मजीत मरकाम, मिनशू मसीह, संजू यादव, मोनू यादव, वेदविकास त्रिपाठी, रवि जायसवाल, राहुल यादव, रिंकू जायसवाल, आशु कश्यप सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!