
जोसेफ (सरगुजा) किसान मित्र व्यापारी संगठन की चुनावी बैठक राम मंदिर के धर्म शाला में हुई।जहां सुरेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। किसान मित्र व्यापारी संघ के संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता ने सभी जरूरी चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से करवाते हुए श्री सुरेश गुप्ता जी के नाम की घोषणा की एवं घोषणा करते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि किसान मित्र व्यापारी संघ पंजिकृत संस्था है,पुरे सरगुजा संभाग में ब्यापारीयों और किसानों की सबसे बड़ा वो संघठन है जो ISO प्रमाणित संस्था है ।

जिसमें पूर्व में रहे अध्यक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है आगे लक्ष्मी गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता जी को संरक्षक के तौर पर सुझाव के साथ कुछ उपयोगी मार्गदर्शन भी किया जिससे किसान मित्र व्यापारी संघठन नित नई ऊंचाइयों को छुए और किसान मित्र व्यापारी संघठन से जुड़े किसानों एवं अन्य लोगों का हित हो सके , लक्ष्मी गुप्ता ने सुरेश गुप्ता और उनकी नई कार्यकारिणी को इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए शुभकामनाएं दी। सभा को अन्य ब्यापारी गणों ने संबोधित भी किया,
इस अवसर पर निम्न ब्यापारी बंधु गण उपस्थित थे बनारसी लाल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पूर्व अध्यक्ष,
ईशवर नाथ साह पूर्व अध्यक्ष, जगदीश गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा , छोटू गुप्ता ,अरुण गुप्ता, सुनील गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, विमलेश गुप्ता, भरत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुनचुन गुप्ता, गोलू विश्वास, माखनलाल गुप्ता, रमेश प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, सुखराम गुप्ता, गंगा साहू, भीम साहू, देवासीस साहू, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सूरज बारी, डोमा साहू, भुनेश्वर साहू, लखन लाल गुप्ता, जीतन गुप्ता, शंकर सोनी, बंसी सोनी, पिंटू गुप्ता, राहुल केसरी, बबलू गुप्ता, अनिल गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, निहोरी सोनकर, शिव प्रसाद गुप्ता, सूरज सोनकर, जोगी जायसवाल, कमलेश, पप्पू गुप्ता, आलोक गुप्ता, रोशन, राकेश, सर्वेश, मनजीत, नीरज एवं अन्य बयापारी गण उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन भरत गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन ईश्वर नाथ साह ने किया।