सुर्खियां

संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का राजीव भवन में हुआ आयोजन

जोसेफ (सरगुजा) सरगुजा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा राजीव भवन अंबिकापुर में आज संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जहां छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता  ने संविधान का निर्माण करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए, संविधान के प्रस्तावना का पाठन कराया तत्पश्चात उन्होंने संविधान दिवस के उपलक्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई दी एवं उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, छात्रों, कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ भी दिलाई।


लक्ष्मी गुप्ता  ने कहा कि आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने और भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया एवं भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था”। लक्ष्मी गुप्ता जी ने आगे कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष  इरफान सिद्दीकी जी ने कहा कि वो संविधान ही है।

जिसने सभी को समानता का अधिकार दिया और हमारे अधिकारों की रक्षा भी करता है । इस कड़ी में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  प्रवीण गुप्ता जी ने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र को हमारा संविधान ही मजबूती से थामे हुए है और हम सभी को इस संविधान की रक्षा करनी चाहिए।  गोपाल केसरवानी  , डॉक्टर शिव मंगल सिंह  एवं  भरत प्रसाद गुप्ता जी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कमलेश यादव, आलोक यादव, जनकलाल गुप्ता, शुभम ठाकुर, हेमंत मिश्रा, अमित सिंह, फरान खान, सेवा दल युथ जिला अध्यक्ष शाकीब फिरदौसी, रोहन साहू, सुरज जायसवाल, करन, राम सिन्हा, विकास साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन मोहम्मद आरिफ खान ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!