
राहुल यादव (लोरमी/मुंगेली) जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने लोरमी (सारधा) एवं नवागांव वेंकट के धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने लोरमी विकासखंड के अंतर्गत सारधा (लोरमी) और नवागांव वेंकट सहकारी समिति में मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया। राज्योत्सव के साथ ही आज से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है,

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है, खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं. इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

श्री बैस ने कहा कि ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान खरीदी शुरू हो गयी है। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है. किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

इस दौरान महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मायारानी सिंह, जनपद सभापति विद्यानंद चंद्राकर, लखन कश्यप, शोभा कश्यप, लता वैष्णव, आदित्य वैष्णव, नितेश पाठक, अरुण कुलमित्र, नागेश गुप्ता, संतोष श्रीवास, हिमांशु मसीह, मनहरण राजपूत, गिरीश जायसवाल, शरद कुमार साहू सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान गण उपस्थित रहे।
