सुर्खियां

कलेक्टर ने जिला वासियों को धनतेरस सहित दीपावली की दी शुभकामनाएं

ओम जयसवाल (बलौदाबाजार) कलेक्टर रजत बंसल ने आज सभी जिला वासियों को धनतेरस सहित दीपावली की शुभकामनाएं दी है।उन्होंने सभी से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मानने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व एक उत्सव ही नही। बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। आम से लेकर खास व्यक्ति तक आर्थिक रूप से सशक्त होते है। लोग बड़ी सँख्या में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करतें। इस मौके पर श्री बंसल ने जिला वासियों से आग्रह करतें हुए कहा कि आप सभी स्थानीय विक्रेताओं को अवश्य रूप से प्रोत्साहित करें। छोटे छोटे कुम्हार,गौठान में महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा बनाएं गए विभिन्न उत्पादों का अवश्य रूप से विक्रय कर उन्हें प्रोत्साहित करें। छोटे व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त होते है तो देश भी आर्थिक रूप से सशक्त होते है।
एसएसपी दीपक झा ने भी दी बधाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी सभी जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं संदेश प्रेषित की है। उन्होंने सभी से शांति एवं सौहार्द पूर्वक दिपावली पर्व मनाने का आग्रह किया।

Back to top button
error: Content is protected !!